रायपुर। साय सरकार ने विधायकों की समस्या को भांपते हुए बड़ी राहत प्रदान की है. विधायक अब अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर में किसी दूसरे जिले में पदस्थ कर्मचारियों को साथ में अटैच कर सकते हैं. इसके पहले विधायकों को केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों को ही साथ में अटैच करने की छूट थी.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में बुधवार को तमाम कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें वर्ष 2019 में सांसदों और विधायकों को सचिवालयीन सहायता के लिए लिपिकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जारी निर्देश में संशोधन किया गया है.

ताजा निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विधायकगण राज्य के किसी भी जिले में पदस्थ कर्मचारियों की सेवायें प्राप्त कर सकेंगे. लेकिन राज्य स्तरीय कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों को विधायक के साथ अटैच नहीं किया जा सकेगा. यह प्रतिबंध सांसदों के मामले में लागू नहीं होगा.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!