महासमुंद। इसी तरह का ताजा मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आया है, जहां पिकअप वाहन में कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी हो रही थी। पुलिस ने 62 लाख रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सिंघोडा पुलिस रेहटीखोल जांच नाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में कटहल लोड थे। पुलिस ने जब शक के आधार पर पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

कहां खपाने की थी तैयारी ?

दरअसल, कटहल के पीछे से पुलिस ने 125.700 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 62,85,000 रुपये आंकी गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो गांजा को जिला बलांगीर (उडीसा) से खरीदकर जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे, जहां इसे खपाने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने गांजा के साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!