जशपुर। जिले के लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने बकरी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे कुख्यात बादी (नट) गिरोह के एक सदस्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनीष खान के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ वाहन में सवार होकर चोरी की नीयत से क्षेत्र में पहुंचा था। पुलिस के अनुसार अनीष खान और उसके साथी सीतापुर क्षेत्र से लोदाम पहुंचे थे। देर रात बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देते समय ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी पकड़ में आ गया। हालांकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक बकरी बरामद की गई है। इसके अलावा घटना में उपयोग किए गए टांगी, मोबाइल फोन, टॉर्च, टेप सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इन सभी वस्तुओं को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया है। कई मामलों में पहले से दर्ज हैं अपराध प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनीष खान के खिलाफ अन्य थाना क्षेत्रों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में थाना लोदाम में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है ताकि क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG शिक्षक गिरफ्तार : 7 लाख थी सालाना सैलरी, मास्साब ने आय बताई साल भर में सिर्फ 75 हजार, फर्जी एडमिशन मामले में शिक्षक गिरफ्तार CG Breaking News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा! खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई यात्री हुए घायल…