अंबिकापुर। पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना विधायक और नायब तहसीलदार विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। मामले में नया मोड़ तब आया जब नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के दो आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही विवाद को लेकर चल रही राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल भी शांत होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक Ram Kumar Toppo और भाजपा नेताओं के बीच हुई एक गोपनीय बैठक में विवाद को समाप्त करने को लेकर सहमति बनी। बैठक में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और समाधान का रास्ता निकाला गया। जानकारी के मुताबिक बैठक में नायब तहसीलदार तुषार माणिक और एसडीएम फागेश सिन्हा को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से हटाने को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण पर सहमति बनी है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। हड़ताल समाप्त होने के आसारविवाद के चलते नायब तहसीलदार और तहसीलदार संघ द्वारा की जा रही हड़ताल भी अब समाप्त हो सकती है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जा सकती है। कई दिनों से गरमाया हुआ था मामलागौरतलब है कि नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। कर्मचारी संगठनों ने विरोध में हड़ताल शुरू कर दी थी, जबकि राजनीतिक स्तर पर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था। अब आरोपियों के सरेंडर और दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के बाद विवाद के पटाक्षेप की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन और कर्मचारी संगठनों की अगली घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। Post Views: 38 Please Share With Your Friends Also Post navigation बीजेपी विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप, समर्थकों ने कपड़े फाड़े, थाने पहुंचा मामला…