रायपुर। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि “घर-घर शराब पहुंचाकर महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है।” उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं की भलाई ही सरकार की प्राथमिकता है, तो फिर शराब दुकानों को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को शराब नीति पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में शराब घोटाले हुए और घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया गया। अरुण साव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है, लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। प्रदेश में फिलहाल सवाल यही उठ रहा है कि क्या सरकारी योजनाओं का संचालन शराब से होने वाले राजस्व पर निर्भर है, या फिर यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के खातों में राशि जरूर पहुंचा रही है, लेकिन अब इस योजना के साथ राजनीति का “सियासी नशा” भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। Post Views: 191 Please Share With Your Friends Also Post navigation मंच पर गूंजेगी शहनाई, खुद दूल्हा बनेंगे बेमेतरा MLA दीपेश साहू… खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाइवा वाहन जब्त…