जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय कुमार पांडे द्वारा जिले के कई थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। वहीं नए पदस्थ अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने थाना और शाखाओं का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। देखें लिस्ट- Post Views: 155 Please Share With Your Friends Also Post navigation जांजगीर-चांपा में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से ज्यादा घायल, जांच में जुटी पुलिस युवक की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप