रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवतपा के दूसरे दिन मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदला,राजधानी रायपुर में सुबह से आसमान पर बदली छाई हुई है। जिससे तेज धूप से लोगों को राहत मिली लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राजनांदगांव जिला 46.5°C तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में पारा 45.7°C तक पहुंच गया है। राजनांदगांव कवर्धा में तेज आंधी के बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने सुबह एक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राजनांदगांव कवर्धा जिले में 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी और गरज चमक के साथ बारिश होगी। इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट बिलासपुर, रायगढ़, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायपुर, बालोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार से आंध्र प्रदेश तक एक्टिव है सिस्टम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, साउथ बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जो झारखंड और ओडिशा से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना छत्तीसगढ़ में 26 से 29 मई तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में लू का असर बना रह सकता है। Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation सरकारी नौकरियों के नियम बदले: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य NH-130 पर भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की मौके पर मौत