रायपुर। अगर 20 मई को दवा लेने का प्लान है, तो पहले ही तैयारी कर लीजिए… क्योंकि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन मेडिसिन बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद रहेगा, जिसके समर्थन में छत्तीसगढ़ के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए बंद रहेंगे। दवा व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन कंपनियां बिना सख्त निगरानी और कई मामलों में बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां बेच रही हैं, जिससे मरीजों की सेहत खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द सख्त नियम नहीं बनाए, तो आंदोलन और बड़ा होगा। हालांकि इमरजेंसी जरूरत वाले कुछ मेडिकल स्टोर खुले रह सकते हैं। Post Views: 134 Please Share With Your Friends Also Post navigation पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम कौशिक का मोबाइल लूट कर ले भागे लुटेरे,मार्निंग वॉक में निकले थे विधायक बिना अनुमति परीक्षा देकर कर्मचारियों ने ली अतिरिक्त वेतनवृद्धि, छत्तीसगढ़ में एलएसजीडी परीक्षा घोटाले का खुलासा