रायपुर। रायपुर के शंकर नगर इलाके में सुबह-सुबह अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। करीब 40 मिनट तक वह वहीं ऊपर बनी रही, जिससे इलाके में हड़कंप जैसा माहौल हो गया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई गई और नीचे सुरक्षा के लिए जाली बिछाई गई। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पूरा रेस्क्यू शांतिपूर्वक पूरा हुआ। बाद में पुलिस उसे थाने ले गई। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। Post Views: 178 Please Share With Your Friends Also Post navigation पीएम की अपील का असर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा वीआईपी प्रोटोकॉल, भाजपा नेता ई-रिक्शे से पहुंचे पार्टी दफ्तर CG ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने इलाज के लिए अस्पतालों की लिस्ट की जारी, देखिये अस्पतालों की लिस्ट…