रायपुर। उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज शाम मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर घने बादलों और तेज आंधी के चलते शाम के वक्त ही अंधेरा छा गया। भिलाई में भी तेज आंधी-तूफान के बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि 11 मई के बाद आंधी.तूफान की गतिविधियों में धीरे.धीरे कमी आने के संकेत भी मिल रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रह सकता हैए लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation CGPSC ने निकाली 46 सरकारी नौकरियां, 13 मई से शुरू होंगे आवेदन वज्रपात से दो की मौत, एक ही हालत गंभीर, तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने ढाया कहर