रायपुर। पश्चिम बंगाल में मतगणना चल रही है। भाजपा 152 + सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेता कोलकाता और अन्य जिलों में डेरा डाले हुए हैं। बंगाल में संगठन की कमान संभालने वाले प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि, पार्टी अध्यक्ष नीतिन नवीन ने संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले 5 महीने से बंगाल में डेरा डाले हुए हैं। वो 56 विधानसभा सीटों में पार्टी संगठन की कमान संभाल रहे थे। साय वहां रहकर मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। अनौपचारिक चर्चा में पवन साय ने कहा कि अभी दो-तीन राउंड की गिनती ही हुई है। कई इलाकों से स्पष्ट रूझान आना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, उससे उम्मीद है कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि बंगाल में संगठन की कमान संभालन रहे पवन साय की अगुवाई में सरकार के मंत्री, आधा दर्जन विधायक और निगम मंडल के पदाधिकारी पिछले दो-तीन महीने से वहां डटे हुए थे, और एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी के कई नेता अभी भी वहां डटे हुए हैं। Post Views: 141 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज जारी हो रहे हैं पांच राज्यों में चुनावी नतीजे… माचिस मांगने के बहाने कर्मचारी से 80 हजार के जेवर छीनकर फरार