नई दिल्ली। आज जनादेश का दिन है। एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और इसके साथ ही अब रुझान आना शुरू हो गए हैं। इन नतीजों से आज यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किस पर भरोसा जताया और किसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाममतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार चुनाव आयोग ने अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र सिस्टम लागू की है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन पर भी कड़ी रोक रहेगी, केवल रिटर्निंग अधिकारी और पर्यवेक्षकों को अनुमति होगी। Post Views: 134 Please Share With Your Friends Also Post navigation 10वीं-12वीं के टॉपर देखेंगे IPL का मैच, सभी JD-DEO को मिला ये निर्देश.. बंगाल की बनेगी बीजेपी सरकार: पवन साय, 5 महीने से अपनी टीम के साथ बंगाल में डटे रहे छत्तीसगढ़ महामंत्री पवन साय की मेहनत रंग लाई