रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत का फल अब सामने आने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि यह सिर्फ अंकों का परिणाम नहीं है, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। साथ ही छात्रों से अपील की गई है कि वे परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें और अपने भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। रिजल्ट जारी होने से पहले ही छात्रों में उत्सुकता और हल्की घबराहट का माहौल है। कई छात्र अपने आगे के करियर प्लान को लेकर भी तैयारियों में जुट गए हैं। शिक्षा विभाग ने भी परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation भूपेश बघेल के फेक AI वीडियो पर महिला आयोग सख्त, SP को FIR का निर्देश, सात दिन में मांगी गयी रिपोर्ट रायगढ़ में अनोखी शादी, दूल्हा-दुल्हन ने जलते अंगारों पर चलकर की नई जिंदगी की शुरूआत