बालोद। बालोद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला और युवक ने एक ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। संतोषी बाई यादव (40) घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव 25 साल के युवक थलेश खरांशु के साथ एक ही पेड़ पर लटका मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी करते थे और एक-दूसरे के करीब आ गए थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी, तभी रविवार सुबह परसोदा के एक खेत में दोनों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए मौत की असली वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों बस से झलमला पहुंचे थे और वहां से पैदल खेत तक गए, जहां उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation अश्लील वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल, नाबालिग से मांगे पैसे, मामला दर्ज पानी के तेज बहाव में बहे बाप-बेटी! पिता की मौत,12 साल की बच्ची गायब