CG: डायन भी एक घर छोड़ती है,लेकिन मेरी मां नहीं’, बच्चों पर जुल्म के बाद प्रधान पाठिका अरेस्ट, गर्म प्रेस से दागने का आरोप बालोद :- “डायन भी एक घर छोड़कर चलती है, लेकिन मेरी मां उससे भी बदतर निकली. उसने तो अपने ही बच्चों का आशियाना उजाड़ दिया.” ये कथन बाल कल्याण समिति के सामने जब दो बच्चों ने कहे तो वहां पर मौजूद लोगों की रुह कांप उठी. बेटी ने प्रेस से जले के निशान दिखाए और कहा कि मां ने ये सजा दी है. मां को बच्चों के लिए ममता की छांव माना गया है,लेकिन बालोद में मां जल्लाद से भी ज्यादा दुर्दांत बन गई.बालोद में प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका को अपने ही बच्चों पर अमानवीय जुल्म ढाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वेतन प्रेमी पर न्योछावर, मासूमों पर खौफनाक सितम पुलिस और सीडब्ल्यूसी को दी गई आपबीती के मुताबिक, उनकी मां का असरार अहमद उर्फ ‘गुड्डा’ नाम के युवक के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था. शिक्षिका अपने सरकारी वेतन का बड़ा हिस्सा प्रेमी के ऐशो-आराम और उसके घर का खर्च चलाने में उड़ाती थी. इतना ही नहीं, बच्चों के पिता के बनाए गए मकान को हड़पने की नीयत से शिक्षिका मासूमों को लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दे रही थी. विरोध करने पर बेटे को गर्म इस्त्री से बेरहमी से दागा गया. बच्चों ने रोते हुए अधिकारियों से कहा कि उसे कभी जमानत मत दिलाना, जेल से बाहर आई तो वह हमें जिंदा नहीं छोड़ेगी और हमारा घर भी छीन लेगी. स्कूल जाने की तैयारी में थी, घर में आ धमकी पुलिस बच्चों के बयान दर्ज होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का खाका खींचा. गुरुवार सुबह जब शिक्षिका स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी,तभी पुलिस आ गई और उसे गिरफ्तार करके जेल दाखिल करवा दिया. रिसॉर्ट कांड से खुला था राज मामले की जड़ें कुछ दिन पहले वायरल हुए एक ड्रामे से जुड़ी हैं. पति को जब पत्नी के अवैध संबंधों की भनक लगी, तो उसने पीछा कर बालोद के एक रिसॉर्ट में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़वाया था. भारी हंगामे और पुलिस दखल के बाद महिला ने परिवार और बच्चों को पूरी तरह त्याग दिया और प्रेमी के साथ पाररास में किराए का मकान लेकर रहने लगी. इसके बाद से ही बच्चों पर अत्याचार का सिलसिला और बढ़ गया था. Post Views: 5 Please Share With Your Friends Also Post navigation 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से घर लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया हमला, मचा हड़कंप