बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का एक मामला काफी ज्यादा चर्चा में है। ये मामला है हाउसिंग बोर्ड की महिला अधिकारी को बादाम देने का। दरअसल, एक युवक ने महिला अधिकारी के टेबल पर बादाम डालते हुए वीडियो बनाया था और ये वीडियो जमकर वायरल भी हुआ था। वहीं अब इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी ने सिरगिट्टी थाना प्रभारी से लिखित शिकायत की है।

शिकायत में कहा गया है कि, युवक तोरण साहू ने उप संपदा अधिकारी के कक्ष में अवैध रूप से प्रवेश किया, टेबल में बादाम फेंककर अभद्र व्यवहार व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई है। संपदा अधिकारी हाउसिंग बोर्ड ने लिखित शिकायत देते हुए टॉर्न साहू के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में एक युवक का सरकारी दफ्तर के करीब एक साल से चक्कर काटकर थक चुका था। जिसके बाद सरकारी अधिकारी के काम के रवैये से परेशान युवक अपने साथ बादाम लेकर पहुंचा। उसने यहां काम करने वाली मैडम की टेबल के सामने बादाम फेंककर बोला की बादाम खाना और जब याद आ जाए की फाइल कहां रखी है तो मुझे बता देना। युवक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

एक साल से परेशान था युवक

प्रकरण में नामांतरण की फाइल एक साल से गुम होने से परेशान युवक तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी को बादाम देकर विरोध दर्ज कराया। युवक का कहना है कि उसने एक साल पहले फ्लैट खरीदा था और नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विभाग में जमा किए थे, लेकिन आज तक उसे नामांतरण संबंधी कागजात नहीं मिल पाए हैं।आरोप है कि विभाग पिछले एक साल से लगातार फाइल गुम होने की बात कहकर उसे चक्कर कटवा रहा है। इसी से नाराज होकर तरुण साहू ने अधिकारी को बादाम देते हुए कहा कि शायद इससे उनकी याददाश्त तेज हो जाए और गुम फाइल मिल सके।

अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

हाउसिंग बोर्ड ‘बादाम कांड’ मामले में उप संपदा अधिकारी और प्रभारी संपदा अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पूनम बंजारे और एल पी बंजारे को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!