नई दिल्ली। बदलती जीवनशैली और खान-पान में लापरवाही के कारण हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल साइलेंट किलर की तरह उभर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों समस्याओं का सीधा संबंध हृदय रोगों से है। मेडिकल रिसर्च और डाइटिशियंस के मुताबिक, संतरे का जूस इन समस्याओं को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में एक प्रभावी भूमिका निभा सकता है। दिल की सेहत के लिए क्यों जरूरी है संतरा? संतरा विटामिन-C का सबसे बड़ा स्रोत तो है ही, साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स धमनियों (Arteries) की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि संतरे के रस में पाए जाने वाले ‘हेस्परिडिन’ (Hesperidin) नामक फ्लेवोनोइड रक्त वाहिकाओं के कामकाज में सुधार करते हैं, जिससे सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से 250 मिलीलीटर ताजा जूस पीने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) में गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञों की राय और शोध के दावे “संतरे का जूस न केवल फाइबर प्रदान करता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइटोस्टेरॉल कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं। हालांकि, मरीजों को बिना चीनी वाला ताजा जूस ही पीना चाहिए, क्योंकि पैकेट बंद जूस में मौजूद शुगर फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है।” Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation वजन घटाने से लेकर हार्मोनल बैलेंस तक, सुबह की ये 5 ड्रिंक्स महिलाओं को बीमारियों से रखेंगे बहुत दूर…