कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां स्कूल की छत पर सो रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनिष्क कर्ष के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ स्कूल की तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई देर रात एक शादी समारोह से लौटे थे और छत पर ही सो गए। घटना के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद बड़े भाई ने देखा कि तनिष्क नीचे गिर चुका है। वह तुरंत नीचे पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 112 की टीम ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शराब के नशे में थे, जिससे संतुलन बिगड़ने और हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 118 Please Share With Your Friends Also Post navigation पोस्टमार्टम में देरी पर बवालः सरपंच ने पोस्टमार्टम कर्मी की पीट-पीटकर ले ली जान, गुस्साए स्टाफ ने पीएम कक्ष में जड़ा ताला कोरबा में HTPP का राखड़ डेम फूटा, राख के सैलाब में दबकर JCB ऑपरेटर की मौत, सवालों के घेरे में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था