नई दिल्ली। खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतें शरीर को बीमार बना देती हैं, इसलिए रोजमर्रा की दिनचर्या में अच्छी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है। सुबह उठकर खाली पेट बासी मुंह गुनगुना पानी पीना एक ऐसी ही आदत है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। बासी मुंह गुनगुना पानी पीने के फायदे कब्ज से मिलती निजातहेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से कब्ज से निजात मिलती है। अगर आपको सुबह पेट साफ न होने की समस्या है, तो गुनगुना पानी रामबाण है। यह आंतों के संकुचन को बढ़ाता है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और पुरानी कब्ज धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंदसुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद होता है।जब शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखता है। चेहरे पर चमक आती है और मुहांसों की समस्या कम होती है। यह बालों की जड़ों के सेल्स को सक्रिय करता है, जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं। पाचन तंत्र को रखता दुरुस्तएक्सपर्ट्स बताते है कि, रात भर हमारे मुंह में कुछ अच्छे बैक्टीरिया और लार जमा होती है। जब आप बासी मुंह पानी पीते हैं, तो यह लार पेट में जाकर एसिड के स्तर को संतुलित करती है और पाचन तंत्र को सक्रिय करती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशनगुनगुना पानी पीने से ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। यह मांसपेशियों के दर्द और तनाव को कम करने में भी मदद करता है। वजन घटाने में रामबाणसुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट तेज होता है। यह कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और शरीर से एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। कितना पानी पीना चाहिए?सुबह उठते ही दो गिलास (लगभग 400-500 मि.ली.) गुनगुना या नॉर्मल टेम्प्रेचर का पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू या मेथी दाना भी मिला सकते हैं (ब्रश के बाद)। लेकिन, एकदम साधारण पानी भी बेहद असरदार हैं। Post Views: 45 Please Share With Your Friends Also Post navigation रात को सोने से पहले नाभि में डालें सिर्फ 2 बूंद तेल: छोटे से उपाय के बड़े फायदे, असर जानकर रह जाएंगे हैरान!