जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी विजय कुमार पांडेय द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI) समेत कुल 106 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनका तबादला किया गया है। खासतौर पर लगभग तीन वर्षों से एक ही जगह पर जमे कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्य प्रणाली में ताजगी और प्रभावशीलता लाई जा सके। इस फेरबदल में महिला थाना को भी प्राथमिकता दी गई है, जहां 11 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसके अलावा जिले की रिस्पॉन्स टीम में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज व प्रभावी हो सके। देखें लिस्ट- Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मध्यान्ह भोजन के बाद दर्जन भर बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खीर-पूड़ी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शक जांजगीर में कांग्रेस नेता के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बड़े बेटे की मौत…..छोटे की हालत गंभीर