महासमुंद। महासमुंद जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। खल्लारी स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, और ट्राली उचाई से नीेचे जा गिरी। घटना के समय रोप-वे में सचांलित ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जिन्हे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे 8 श्रद्धालु घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज सुबह घटित हुआ। आपको बता दे चैत्र नवरात्र में खल्लारी मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। उचाई पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए यहां रोप-वे लगाया गया है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज रविवार की सुबह भी श्रद्धालुओं को रोप-वे के माध्यम से मंदिर रवाना किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक रोप-वे टूट गया। और उचाई से ट्राली नीचे जा गिरी।

इस हादसे में कुल 8 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों और मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे का कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया
स्थानीय लोगों ने रोप-वे की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि नवरात्र जारी है और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के मन में भय का माहौल व्याप्त कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!