कवर्धा। कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद पुलिस ने 10वीं क्लास में पढ़नें वाले एक नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है। जिसने अपने डांस टीचर की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने शिक्षक का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कवर्धा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 17 जनवरी 2026 को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई। वहीं मृतक के गले पर चाकू से वार के गहरे निशान मिले थे। पुलिस इस अंधे कत्ल के मामले पर अपराध दर्ज कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक एक प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर के तौर पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। काफी पतासाजी के बाद भी पुलिस के हाथ हत्या से जुड़े अहम सुरान नहीं लग पा रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरें खंगालने के साथ ही 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गयी। जांच के दौरान ही पुलिस को मृतक के संपर्क में आये एक नाबालिग छात्र की जानकारी मिली। पुलिस की जांच में हुआ अहम खुलासा पुलिस ने जब इस नाबालिग छात्र से पूछताछ की तो कई चैकाने वाले जानकारी सामने आयी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक शिक्षक की पहचान एक युवक के माध्यम से नाबालिग छात्र से हुई थी। इसके बाद वह छात्र से संपर्क में आया और उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। कुछ समय बाद शिक्षक ने छात्र पर बार-बार अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वह छात्र को बदनाम करने और सबको सच बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। इससे परेशान होकर नाबालिग ने उससे छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रच ली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 17 जनवरी 2026 को छात्र ने सत्यमदास को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे लालपुर नर्सरी के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और वहां चाकू से उसके गले पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर हत्या के बाद बचने के तरीके भी सर्च किए। पुलिस ने इस खुलासे के बाद नााबालिग छात्र के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया है। Post Views: 61 Please Share With Your Friends Also Post navigation हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में…