भाई बना भाई के खून का प्यासा, टांगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट

भाई बना भाई के खून का प्यासा, टांगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट

दुर्ग। जिले के छावनी क्षेत्र स्थित सुभाषनगर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई राजेंद्र सिंह ने अपने बड़े भाई महेंद्र सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी। टांगिया से किए गए हमले में महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना रात करीब 9 बजे की है, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपी राजेंद्र वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रात में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि राजेंद्र ने आपा खोते हुए टांगिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। वारदात इतनी अचानक और घातक थी कि महेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छावनी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!