CG: डैम में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा नारायणपुर:- जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बिंजली डैम घूमने गये युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डैम पहुंचा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया, बात करते करते युवक डैम में गिर गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मध्य बिंजली डैम क्षेत्र में एक दुखद दुर्घटना हुई। मृतक कुमुद सोनानी पिता शंकर सोनानी निवासी डीएमकेओ कालोनी कोंडागांव अपने कुछ साथियों के साथ बिंजली डैम घूमने गया था। सभी डैम में नहाने के बाद साथ भोजन करने डेम किनारे बैठे थे। इसी दौरान कुमुद सोनानी के मोबाइल पर फोन आने से वह बातचीत करते हुए उठकर आगे बढ़ा और अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। Post Views: 102 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: फूड पाइजनिंग से पांच बच्चों की मौत, कई ग्रामीण और बच्चे गंभीर रूप से बीमार; गांव में पसरा मातम CG: एक छोटी सी मिस्टेक और आग का गोला बन गया पेट्रोल, ये हैं पूरी कहानी