नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियार बनाने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से निर्मित हथियार और उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिशनारायणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो भाई अवैध रूप से भरमार बंदूकें और अन्य हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। इस इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम ने संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। चार जिंदा भरमार बंदूकें और निर्माण सामग्री जब्ततलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से चार जिंदा भरमार बंदूकें बरामद करने का दावा किया है। इसके साथ ही हथियारों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारीगिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इन हथियारों को किसे सप्लाई करते थे और इस नेटवर्क में कौन शामिल है Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा