नारायणपुर। नारायणपुर में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो तेज बहाव में फंस गई। गाड़ी में सवार दो अधिकारी और चालक बीच नाले में फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि चालक जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। लगातार बारिश से जिले के कई नाले उफान पर हैं, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूल दुष्कर्म कांड पर बढ़ा जनाक्रोश, सर्व सेन समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन