अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जो की प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक के शिक्षकों का प्रदेश का सबसे वरिष्ठ संगठन है, लगातार संगठन में मातृशक्ति को प्रतिनिधित्व एवं पूर्ण सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करता रहा है इसी कड़ी में संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 19 एवं 20 सितंबर 2026 को महासमुंद की पावन धरा पर अपने भव्य, विराट, अद्भुत एवं ऐतिहासिक रूप में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के हर कोने से लगभग 12 00 मातृशक्ति शामिल हुई इसमें सरगुजा जिला के कुल 38 शिक्षक बहनों की बड़ी सहभागिता रही। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सी.पी. सोनी ने जानकारी दी की प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह एवं प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर के आह्वान पर अंबिकापुर जिले से अन्ना फ्रांसिस्का तिर्की (उप जिलाध्यक्ष) अवंतिका गजौरिया (जिला सहसचिव ) सारिका मिश्रा, उषा जायसवाल, एवं गीता उपाध्याय के नेतृत्व में जिले से 38 महिला शिक्षक एवं 12 पुरुष सहयोगी शिक्षकों सहित 50 सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए। विभिन्न सत्रों के मुख्य अतिथि- उद्घाटन सत्र- महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंह जी, श्रीमती रचना नायडू जी।सम्मान सत्र- बसना विधायक संपत अग्रवाल जी।समापन सत्र-( 20 सितंबर) प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद जी, शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम जी, और संघ के पालक अधिकारी नारायण नामदेव जी उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री का संदेश एवं शिक्षकों की प्रमुख मांगे- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी ने मातृशक्ति की विशाल उपस्थिति को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि महिला शिक्षक केवल परिवार की हीं नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तथा संस्कार व संस्कृति की जननी होती है उन्होंने आह्वान किया की प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का ऐसा सकारात्मक वातावरण निर्मित हो जिससे छत्तीसगढ़ एक शैक्षिक हब के रूप में प्रतिष्ठित हो सके। प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ने मांग पत्र का वाचन करते हुए राष्ट्र हित, शिक्षा हित,छात्रहित और शिक्षक हित से जुड़ी प्रमुख मांगे माननीय मंत्री महोदय को सौंपे।मंत्री महोदय ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वाशन दिया। खुली मंच चर्चा एवं सांस्कृतिक खुला मंच कार्यक्रम में अंबिकापुर से अन्ना फ्रांसिस्का तिर्की एवं अवंतिका गजोरिया ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी से सरगुजा संभाग की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की महिला शिक्षकों के साथ अन्ना फ्रांसिस्का तिर्की ने भीअपनें संबोधन में ग्रामीण शालाओं में बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार का सुझाव दिया। अंबिकापुर की बहन सारिका मिश्रा ने लगभग सभी सत्रों में अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत वंदना, स्वागत गीत, एवं प्रेरणा गीतों से मंच को सुशोभित किया, आपने अंबिकापुर जिला ही नहीं पूरे सरगुजा संभाग एवं शिक्षक संघ का मान बढ़ाया आभार। जांजगीर की बहन आशा पाठक की वंदे मातरम पर भावपूर्ण प्रस्तुति सबका मनमोहन लिया। कांकेर की बहनों का “आदिवासी नवा खाई” नृत्य ने पूरे मंच को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। पुरस्कार एवं अभिनंदन पत्र- मुख्य अतिथि ने समापन समारोह में लगभग 200 सेवा निवृत शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं समस्त राष्ट्रपति ,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया तथा सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी महिला शिक्षकों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सरगुजा (अंबिकापुर) जिला के मातृशक्तियों में उदयपुर ब्लॉक से- अन्ना फ्रांसिस्का तिर्की, माटिल्डा एक्का,सिलकेन एक्का, पेरपेतुआ कुजूर, सुशीला तिग्गा, जगरानी एक्का, सीमा गुप्ता,लुण्ड्रा से-उषा जायसवाल, जीवंती लकड़ा, विद्यावती पैकरा, प्रेममनी एक्का, अंजनी तिवारी, अंजना लकड़ा, अस्ति लकड़ा , सीतापुर से- गीता उपाध्याय, अनीता तिवारी, सरोज, हेमलता भगत, स्वर्णलता खलखो, अंबिकापुर से -अवंतिका गाजोरिया, सारिका मिश्रा ,सविता सिंह ,वर्षा पटेल, गायत्री राजवाड़े, रेनू प्रजापति, फूलकुंवर,विमला प्रजापति, संगीता त्रिपाठी ,निर्मला, सुशीला सिंह, संध्या नायर, बृजेश राजवाड़े एवं सूरजपुर में कार्यरत- राधा कुशवाहा, नीतू श्रीवास्तव, सुनैना जायसवाल, देवेंद्र कुशवाहा, स्मिता पटेल एवंअंजना वर्मा सहित कु ल 38 शक्ति स्वरूपा बहने 450 किलोमीटर का सफर तय कर इस महायज्ञ में अपनी आहुति दी।आपके सारथी रहे सी.पी. सोनी (जिलाध्यक्ष )उमेश मिश्रा (जिला सचिव) रोबेनतुस टोप्पो(जिला उपाध्यक्ष )विश्वास तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष) विनोद त्रिपाठी एवं सजिंदर सिंह (तहसील अध्यक्ष) सुमित जायसवाल एवं धर्मेंद्र पटेल। सरगुजा से सतीश तिवारी जी( उप प्रांताध्यक्ष )एवं मनोज तिवारी की भी विशेष उपस्थिति रही। आभार-इस भव्य सम्मेलन के आयोजक महासमुंद के जांबाज साथियों, कार्यक्रम के सूत्रधार मुख्य संगठन मंत्री ओंकार सिंह जी, प्रांताध्यक्ष संजय ठाकुर जी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश गोस्वामी,संयोजक टेकराम सेन जी, महामंत्री मनोज राय जी, कोषाध्यक्ष गया राम राजवाडे जी, एवं जिलाध्यक्ष महासमुंद भाई अनिल पटेल जी एवं पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। सम्मेलन का पल-पल का रिपोर्ट एवं गतिविधियों को अपने कैमरे में कैद करने वाले मीडिया प्रभारी श्री टिकेश्वर ठाकुर जी एवं भाई अत्री प्रताप सिंह जी का विशेष आभार अंत में अंबिकापुर जिले के हमारे 38 शक्ति स्वरूपा बहनें और 12 जांबाज साथियों को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ सरगुजा की ओर से सादर आभार। Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation जियो-टैगिंग में CG ने मारी बाजी! 99.34% काम पूरा सामान्य सभा के बीच ACB की रेड! रिश्वत लेते पकड़ा गया