रायपुर। छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग में बड़ी बढ़त बनाई है। 24 सितंबर 2026 तक राज्य में 11.82 लाख से ज्यादा परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी हो चुकी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कुल 11,90,327 ग्रामीण परिसंपत्तियों में से 11,82,480 की जियो-टैगिंग पूरी हो गई है। यानी काम का 99.34 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं देशभर में 3.23 करोड़ से ज्यादा परिसंपत्तियों में से 3.01 करोड़ की जियो-टैगिंग हुई है, जिसका राष्ट्रीय औसत 93.08 प्रतिशत है। खास बात यह है कि बस्तर और सरगुजा के दूरस्थ वनांचल, पहाड़ी इलाकों और कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी यह काम पूरा किया गया। इससे ग्रामीण विकास कार्यों की GIS मैपिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। Post Views: 3 Please Share With Your Friends Also Post navigation बंगाल की खाड़ी में गहराया डिप्रेशन: छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में अगले 48 घंटों में ‘अति भारी’ बारिश का ऑरेंज अलर्ट