बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सामान्य सभा की बैठक चल रही थी और ACB की टीम ने संपदा शाखा में ट्रैप की कार्रवाई कर दी। ACB के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम के लिए नगर निगम में आवेदन किया था। आरोप है कि काम आगे बढ़ाने के बदले कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले मांग का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिस वक्त ACB की कार्रवाई हुई, उसी दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। मामले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Post Views: 6 Please Share With Your Friends Also Post navigation महिला शिक्षक अपने परिवार के साथ ही राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला: गजेंद्र यादव (शिक्षा मंत्री) उदयपुर में 27 हाथियों का डेरा: 6 सर्किलों को 2 भागों में बांटकर 24 घंटे निगरानी कर रहा वन अमला, फसलों को भारी नुकसान