रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। टिकरापारा पुलिस ने संजय नगर इलाके से दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। दोनों लंबे समय से रायपुर में रहकर कबाड़ी और ऑटो मैकेनिक का काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले 20 साल से अधिक समय से रायपुर में रह रहे थे। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पूछताछ में खुद को बांग्लादेशी नागरिक होना स्वीकार किया है। जांच में फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट के जरिए भारत-बांग्लादेश के बीच आवाजाही किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब इन दस्तावेजों को तैयार करने और इस्तेमाल करने से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। टिकरापारा पुलिस ने दोनों को डिटेन कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। विदेशी नागरिकों की पहचान, सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस के मुताबिक राजधानी रायपुर में अब तक 12 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिसकर्मी बनकर रिटायर्ड कर्मचारी से ठगी, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमाई नकली ज्वेलरी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा था कर्मचारी, अब शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त