बलरामपुर। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए गए सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गौतम सिंह आयम के खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए गौतम सिंह आयम को अब जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। गौतम सिंह आयम सहायक ग्रेड-2 के पद पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय वाड्रफनगर में संलग्न थे। उनकी मूल पदस्थापना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंजानी, विकासखंड वाड्रफनगर में थी। 13 अगस्त 2024 को रिश्वत लेते पकड़ा गया था प्रकरण के अनुसार, 13 अगस्त 2024 को एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए गौतम सिंह आयम को 12 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। ACB की कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी कर्मचारी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रही। अब शासकीय सेवा से बर्खास्त मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने गौतम सिंह आयम को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। रिश्वतखोरी के मामले में विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है। विभागीय कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारी की शासकीय सेवा समाप्त हो गई है। शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी सेवा में रहते हुए रिश्वतखोरी या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजधानी में कबाड़ी और ऑटो मैकेनिक बनकर रह रहे थे दो बांग्लादेशी, दोनों बांग्लादेशी गिरफ्तार… कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूलों-कॉलेजों में भी छुट्टी का ऐलान, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश