कटघोरा। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छुरी के पास राखड़ से भरा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. हादसे की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया. इस दौरान करीबन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे सड़क के दोनों ओर करीबन एक-एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. व्यस्ततम मुख्य मार्ग के जाम लोगों ने सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. Post Views: 149 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने एवं सुधार प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी CG Accident: ट्रक और यात्री बस में भीषण भिड़ंत, चालक केबिन में फंसा; एक दर्जन से अधिक यात्री घायल…