राजनांदगांव। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे की है, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना टल गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कार में बैठाकर अपहरण कोशिशपुलिस जांच में सामने आया कि बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर कार में बैठा लिया। जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई। जल्द होगा मामले का खुलासा फ़िलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा कि क्यों रची गई थी ये अपहरण की साजिश Post Views: 113 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में मर्डर; विवाद के बाद मरीज को उतारा मौत के घाट थाने में नाबालिग से दुर्व्यवहार करना पड़ा भारी, टीआई और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड