Bengaluru Live-in Murder Case: आजकल युवक-युवतियों में प्रेम का रंग इस कदर चढ़ा हैं कि, युवतियां अपनी प्यार के लिए अपनी फैमिली वालों को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन साथ रहने लग जाते हैं। लेकिन कई मामलों में इस लिव-इन रिलेशनशिप खौफनाक मोड़ पर आ जाती है, ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अनुशा और शरत की मुलाकात सोशल मीडिया पर होने के बाद बातचीत आगे बढ़ी, प्यार हुआ और फिर दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने का फैसला किया। लेकिन करीब छह महीने बाद यह रिश्ता खतरनाक मोड़ तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों छह महीनों से मल्लेश्वरम इलाके में एक किराए के घर में साथ रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद शरथ ने अनुषा का गला घोंट दिया। इस घटना का खुलासा दो दिन बाद तब हुआ, जब शरद ने अपने वकील को पूरी घटना के बारे में बताया। वकील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी शरत से पूछताछ की जा रही कि आखिर दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। Post Views: 22 Please Share With Your Friends Also Post navigation राजधानी के होटल में नाबालिग लड़कियों से दरिंदगी, शराब पिलाकर किया रेप… फिर इस बात का बनाया दबाव, 4 गिरफ्तार