जबलपुर। जबलपुर बरगी बांध में गुरुवार को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने 9 लोगों की जान ले ली। अचानक आए इस तूफान से देखते ही देखते कई जिंदगियां पानी में समा गईं। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है, कई मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है, वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, दो के शव बरामद बरगी डैम क्रूज हादसे में दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस हादसे में तमिलनाडु के एक ही परिवार के पांच सदस्य इसकी चपेट में आ गए। त्रिचनापल्ली के रहने वाले कामराज आर, उनका बेटा और भतीजा अभी भी लापता हैं, जबकि उनकी पत्नी और भाभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। परिवार के साथ गया था घूमने बताया जा रहा है कि कामराज आर जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ घूमने के लिए बरगी डैम पहुंचे थे। खुशियों भरा यह सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। कामराज के साथ काम करने वाले उनके साथियों ने बताया कि कामराज बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। परिवार से उनका गहरा लगाव था और वे अक्सर अपने बच्चों के बारे में बातें किया करते थे। हादसे की खबर मिलते ही फैक्ट्री और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। Post Views: 18 Please Share With Your Friends Also Post navigation 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका