दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान उसमें से शराब की बोतलें बरामद की हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post Views: 134 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के कोर्ट में नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, यहां से तुरंत करें अप्लाई CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगी UCC! CM विष्णुदेव साय ने दिये संकेत, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आ सकता है विधेयक…