फ्रिज में कटी हुई लाश और आसपास बिखरा हुआ खून.. रायपुर के इस दुर्गा पंडाल में बनाई लव जिहाद की झांकी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में सिंधी पंचायत गरबा समिति की ओर से अजीबोगरीब झांकी बना गई है। पंडाल में ‘लव जिहाद’ विषय पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें एक फ्रिज में रखी कटी हुई लाश और उसके आसपास बिखरा खून दिखाया गया है। पंडाल परिसर में ऐसे कई पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिनमें लड़कियों को लव जिहाद जैसे विषयों से सतर्क रहने और जागरूक रहने की अपील की गई है। हालांकि, इस झांकी को लेकर सोशल मीडिया और आम लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे जागरूकता की कोशिश मान रहे हैं, वहीं कई इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने और डर फैलाने वाला कृत्य कह रहे हैं। Post Views: 198 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी , 6 यात्रियों की ऐसे बची जान… BSP में युवतियों ने युवकों से मारपीट कर आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल…