गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले के मरवाही थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की सूचना पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बहला-फुसलाकर बनाए शारीरिक संबंध मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली पीड़िता को आरोपी मंगल सिंह यादव ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने नाबालिग को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब उसकी तबीयत बिगड़ी और जांच में गर्भवती होने का पता चला, तब मामला सामने आया। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST Act) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है और स्थानीय लोग आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation शादी का झांसा देकर युवती से मिटाई हवस, अश्लील वीडियो वायरल कर की धमकी देकर करवाया ऐसा काम, अब पुलिस तक पहुंचा मामला ‘तुम अच्छी लगती हो..रूम पर आ जाओ’, कॉलेज टीचर की गंदी हरकत, छात्रा को भेजा ये गंदा मैसेज, अब चैट हुआ वायरल तो मचा बवाल