जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की। जांच रिपोर्ट में शिक्षक की करतूतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 122 Please Share With Your Friends Also Post navigation पोस्टमार्टम में देरी पर बवालः सरपंच ने पोस्टमार्टम कर्मी की पीट-पीटकर ले ली जान, गुस्साए स्टाफ ने पीएम कक्ष में जड़ा ताला अंबिकापुर- प्रतापपुर मार्ग पर भीषण, ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति-पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत