रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की पिटाई से बच्चे के तीन दांत टूट गए और उसका जबड़ा भी फट गया। गंभीर चोटों के कारण बच्चा न तो ठीक से बोल पा रहा है और न ही खाना खा पा रहा है।

शिक्षक पर गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले विकाश निषाद के साथ शिक्षक ने कथित तौर पर मारपीट की, जिससे उसके मुंह में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पाइप के जरिए दिया जा रहा दूध

परिजनों का कहना है कि बच्चे के जबड़े में गंभीर चोट होने के कारण वह सामान्य तरीके से भोजन नहीं कर पा रहा है। उसकी स्थिति ऐसी है कि फिलहाल उसे पाइप के माध्यम से दूध पिलाया जा रहा है

CM हेल्पलाइन में शिकायत

घटना से आक्रोशित परिजनों ने मामले की शिकायत CM हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों का कहना है कि दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!