रायपुर। भिलाई के चर्चित तालपुरी ट्रिपल मर्डर केस में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी रवि शर्मा की फांसी की सजा को बदलकर बिना किसी छूट के आजीवन कारावास कर दिया है। यानी अब आरोपी को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा। हाईकोर्ट ने माना कि आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से अपनी पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बेटी और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर और क्रूर बताया, लेकिन कहा कि यह ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी का मामला नहीं है, इसलिए फांसी जरूरी नहीं है। हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी को किसी भी तरह की समयपूर्व रिहाई या कानूनी छूट नहीं मिलेगी। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation थोड़ी ही देर में सीएम विष्णुदेव साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त