गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में अपने देवर के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध रखने वाली एक महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला के अलावा भाड़े के दो हत्यारों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मृतक का भाई फरार बताया जा रहा है। महिला के पति (32) की 27 जनवरी को महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पिपरा गांव में कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी गई थी। महागामा के पुलिस अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हमने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि मृतक का भाई अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। मृतक की पत्नी सोनी देवी (30) का अपने देवर रोहित मोदी के साथ करीब चार से पांच वर्षों से अवैध प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने महिला के पति को रास्ते से हटा दिया।” जांच के दौरान यह सामने आया कि पूरी घटना की साजिश महिला और उसके देवर ने मिलकर रची थी। शराब पिलाने के बहाने वारदात को अंजाम आजाद ने बताया कि रोहित ने अपने गांव के दोस्त मोहम्मद शैन के माध्यम से एक लाख रुपये में महिला के पति की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद शैन ने अपने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिडो को इस वारदात में शामिल किया और उसे 25,000 रुपये दिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य संबंधित सामान भी बरामद कर लिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साजिश के तहत शैन और विजेंद्र ने कुल्हाड़ी खरीदी और 27 जनवरी को रोहित के निर्देश पर शराब पिलाने के बहाने मृतक को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Post Views: 109 Please Share With Your Friends Also Post navigation मोहब्बत में बेवफाई नहीं, मिली मौत.. आशिक ने पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा इस तरह मौत के घाट लड़की की आत्मा से बात करना चाहता था युवक, हत्या के बाद अपनाई यह तरकीब, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान