नई दिल्ली। अयोध्या के श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने वाले मामले में जाँच एजेंसियों ने कर्नाटक के दावणगेरे से 20 साल के आतंकी सुहेल को गिरफ्तार किया है। दावणगेरे ने राम मंदिर को निशाना बनाने की योजना कबूली है। सुहेल के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी नंबर, संदिग्ध व्हाट्स्ऐप ग्रुप और हथियारों के साथ लिए गए फोटो भी मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी सुहेल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। NIA और ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक में रहकर सुहेल पेंटर का काम कर रहा था। पुलिस पूछताछ में सुहेल ने बताया कि राम मंदिर में बम ब्लास्ट की साजिश रची जा रही है। पुलिस ने सुहेल के मोबाइल फोन की गैलरी में हथियारों के साथ उसके फोटो भी मिले हैं, जिन्हें जाँच एजेंसी जाँच के लिए महत्वपूर्ण मान रही है। जाँच एजेंसियाँ अब आतंकी के साथियों की तलाश कर रही है, यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं वो पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी ISI के लिए तो काम नहीं कर रहा था। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जाँच में जुटी है। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation भारतीय स्टेट बैंक ने निकाली 1500 पदों पर वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू