Ram Navami 2025 : हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में अवतरण हुआ था। यह पर्व न केवल प्रभु श्रीराम के जन्म का उत्सव है, बल्कि उनके आदर्शों, मर्यादा और धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को याद करने का पावन अवसर भी है। 12 बजे होगा श्रीरामलला का जन्म इस साल रामनवमी के दिन राम मंदिर, अयोध्या में विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस दिन रामलला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। खास बात यह है कि रामनवमी के दिन श्रीरामलला का सूर्य तिलक भी किया जाएगा, जिसे लेकर देशभर के भक्तों में खास उत्साह देखा जा रहा है। रामनवमी 2025: अयोध्या राम मंदिर का शेड्यूल सुबह 09:30 बजे से 10:30 बजे तक – श्रीरामलला का अभिषेक किया जाएगा।सुबह 10:30 बजे से 10:40 बजे तक – पर्दा डाला जाएगा।सुबह 10:40 बजे से 11:45 बजे तक – भक्तों के दर्शन के लिए पर्दा खोला जाएगा।सुबह 11:45 बजे – भगवान श्रीराम को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।दोपहर 12:00 बजे – श्रीरामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और विशेष आरती की जाएगी। सूर्य तिलक की विशेष झलक इस वर्ष रामनवमी पर सूर्य की किरणें ठीक दोपहर 12 बजे रामलला के ललाट पर पड़ेंगी, जिसे ‘सूर्य तिलक’ कहा जाता है। इसके लिए विशेष वैज्ञानिक और ज्योतिषीय तकनीक से राम मंदिर का निर्माण किया गया है, ताकि हर साल रामनवमी पर सूर्य की किरणें सटीक समय पर श्रीरामलला के मस्तक पर पड़ें और यह भव्य क्षण श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभूति बने। Post Views: 226 Please Share With Your Friends Also Post navigation Putrada Ekaadashee 2025 : संतान सुख की प्राप्ति के लिए करें लक्ष्मी नारायण की पूजा, दुर्लभ इन्द्र योग का संयोग Ayodhya Shri Ram Surya Tilak : क्यों सिर्फ श्रीराम का सूर्य तिलक है संभव और क्या है इसके पीछे की पूरी तकनीक?.. देखें और समझें तस्वीरों से