देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला IAS के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट , 5 कॉलगर्ल और 4 ग्राहक अरेस्ट प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया जब रिहायशी क्षेत्र में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी की और अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मामला प्रयागराज के कीड़गंज इलाके का है, जहां एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। 5 कॉलगर्ल व 4 ग्राहक पकडे गए बताया जा रहा है कि यह मकान एक महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज है, जिसे किराए पर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था। किराएदार ने शुरुआत में यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसी मकान को देह व्यापार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने लगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Post Views: 245 Please Share With Your Friends Also Post navigation दर्दनाक घटना… फास्टफूड खाने की लत ने लेली जान, ये है पूरी घटना मामा गए दुबई तो मामी को लेकर फरार हो गया हाई स्कूल पास भांजा, ये है पूरी स्टोरी