रायपुर में विकास कार्यों के पोस्टर पर कालिख पोतने से मचा राजनीतिक बवाल रायपुर। राजधानी में राजनीतिक रंग से सराबोर एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जी.ई. रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास यूनिवर्सिटी गेट के सामने लगाए गए विकास कार्यों से जुड़े पोस्टर को अज्ञात लोगों द्वारा काला पेंट और कालिख से बिगाड़ दिया गया। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुख्य आरोपी विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टर पर विधायक की तस्वीर और कमल निशान को निशाना बनाया शिकायतकर्ता दिनेश तिवारी, निवासी डूमर तालाब मोहबा बाजार, ने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वे रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि जी.ई. रोड पर लगाए गए विकास कार्यों से संबंधित पोस्टर – “हर बाधा टूटेगी, ज्ञान की डगर पर, अब चौपाटी नहीं, नालंदा होगा इस नगर पर” – पर छपी रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की तस्वीर पर किसी ने काली स्याही पोत दी थी। साथ ही पोस्टर पर बने कमल निशान को भी काले पेंट से काटकर विकृत किया गया था। दिनेश तिवारी ने इसे जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए कहा कि पोस्टर को नुकसान पहुंचाने और आसपास लोकशांति भंग करने की मंशा से यह हरकत की गई है। मुख्य आरोपी के रूप में भक्कू कश्यप का नाम सामने आया शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उन्हें जानकारी मिली कि यह कृत्य विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और उसके साथियों द्वारा किया गया है। उन्होंने घटना की सूचना पार्टी के अन्य सदस्यों को भी दी। इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामले में कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है, जिनमें शामिल हैं— BNS की धारा 352 – दंगा एवं लोकशांति भंग संबंधी प्रावधान BNS की धारा 324(2) – संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कृत्य छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1994 की धारा 3 – संपत्ति को विकृत या क्षतिग्रस्त करना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। Post Views: 104 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बड़ी कार्यवाही..नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार CG: एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट में महिला आरक्षक घायल