जहरीली शराब कांड का खुलासा! सुहागा मिलाकर की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार… जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से दो युवकों की मौत के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला हादसा नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या थी। गांव के ही दो आरोपियों ने रंजिश के चलते अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला उर्फ सुरेन्द्र टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 15 सितंबर को हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर की सुबह ग्राम करही निवासी सूरज यादव और मनोज कश्यप शराब पीने के लिए आरोपी भोला टंडन के पास पहुंचे थे। शराब पीने के कुछ समय बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दो युवकों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना बिर्रा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मुख्य आरोपी भोला टंडन अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचता था। मृतक अक्सर भोला को परेशान करते थे, जिससे नाराज होकर भोला और उसके चचेरे भाई अनिल ने मिलकर उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई। शराब में मिलाया सुहागा पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने हत्या की नीयत से अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाया था। यही जहरीला मिश्रण दोनों मृतकों ने पिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सुहागा, रेपर और सूजा बरामद किया है। Post Views: 85 Please Share With Your Friends Also Post navigation आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार CG ब्रेकिंग रेत माफियाओं से विधायक का सौदेबाज़ी करने का लगा गंभीर आरोप, ऑडियो वायरल…