CG ब्रेकिंग : रेत माफियाओं से विधायक का सौदेबाज़ी करने का लगा गंभीर आरोप, ऑडियो वायरल… जांजगीर-चांपा। जिले के एक विधायक पर रेत माफिया से सौदेबाज़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर विधायक न सिर्फ अपना हिस्सा तय कर रहे हैं बल्कि एसडीएम और कलेक्टर तक की हिस्सेदारी का भी ज़िक्र कर रहे हैं। यह ऑडियो सिस्टम की परतें खोलता है और बताता है कि किस तरह अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कथित तौर पर इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। इस सनसनीखेज खुलासे को “सीजी बॉक्स” नामक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने सामने लाया है। पत्रकार ने कहा है कि इस खबर को देखने और ऑडियो सुनने के बाद ही लोग अपनी राय बनाएं, क्योंकि यह मामला जनता और व्यवस्था दोनों को झकझोरने वाला है। Post Views: 132 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट! मामूली बहस बना दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल… CG NEWS: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 30 सितम्बर से पहले कराएं e-KYC नहीं तो अटक सकती है सैलरी…