Perfume Side Effects : गर्मी के मौसम में पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए अधिकतर लोग परफ्यूम का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़रूरत से ज़्यादा परफ्यूम लगाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? खासकर वे परफ्यूम जिनमें सिंथेटिक केमिकल्स और आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस का इस्तेमाल किया गया हो, वे आपकी त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।

ये हो सकते हैं ज्यादा परफ्यूम इस्तेमाल करने के साइड इफेक्ट्स:

त्वचा पर एलर्जी और जलन:
परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को रिएक्ट कर सकते हैं जिससे रैशेज, खुजली या जलन की समस्या हो सकती है।

सांस से जुड़ी समस्याएं:
परफ्यूम की तेज खुशबू कुछ लोगों में सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, या अस्थमा का ट्रिगर बन सकती है।

हार्मोनल असंतुलन:
कुछ परफ्यूम्स में फेथलेट्स (Phthalates) जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के हार्मोनल बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं।

आंखों में जलन:
परफ्यूम की गंध आंखों में जलन और पानी आने जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकती है।

लंबे समय तक उपयोग से कैंसर का खतरा:
कुछ रिसर्च में यह भी सामने आया है कि लंबे समय तक हानिकारक केमिकल युक्त परफ्यूम्स का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

क्या करें सावधानी:

  • नेचुरल और ऑर्गेनिक परफ्यूम्स का करें इस्तेमाल
  • सीधे स्किन पर स्प्रे करने से बचें
  • बच्चों और बुजुर्गों से दूर रखें
  • घटिया और सस्ते परफ्यूम्स से बचें
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!