नई दिल्ली। केंद्र के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को बढ़कर सैलरी दी जाएगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अब सभी कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। 58% से बढ़कर 60% मिलेगा डीएDA Hike Order Issued वित्त मंत्रालय ने बुधवार, 22 अप्रैल आधिकारिक लेटर जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके मुताबिक, बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। राष्ट्रपति ने 6 अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब कर्मचारी बेसब्री से नए वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं। क्यों बढ़ाया जाता है DA?सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता इसलिए बढ़ाया जाता है ताकि रहन-सहन के खर्च में महंगाई (Inflation) के असर कम होते हैं। इसकी गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है, जो खुदरा कीमतों में होने वाले बदलावों को ट्रैक करता है। Post Views: 100 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिना रिस्क के पैसा डबल! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम ने मचाया धमाल, क्या आप भी जानना चाहेंगे कैसे बढ़ रहा पैसा? वो भी 100% सरकारी गारंटी के दिल्ली में खौफनाक कांड: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर, 12वीं की थी टॉपर, UPSC की कर रही थी तैयारी